बाघ के दीदार की चाहत में दांव पर जिंदगी,बांधवगढ़ में सड़क में बाघ देखने वाहन चालकों ने तोड़े कायदे।
Life at stake in the desire to see a tiger, drivers broke rules to see a tiger on the road in Bandhavgarh.
See video :-
उमरिया।मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघ के दीदार के फेर में पर्यटकों सहित आवाजाही करने वालों को नियमों को धता बताकर मार्ग पार कर रहे बाघ को दोनों ओर से घेर लिया,बाघ के स्वभाव के लिए यह घटना प्रतिकूल तो है ही साथ ही देखने वालों के लिए भी खतरे की घंटी है,हालांकि बाघ अपनी मौज में था तो चला गया अन्यथा कुछ भी सकता था।
D1 मेल टाइगर का सड़क पसर करने का ये नजारा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया को चीरकर जाते हुए उमरिया ताला मार्ग का है,जहां मगधी प्रवेश द्वार के समीप बांधवगढ़ का प्रभावशाली बाघ D1 खितौली जोन से मगधी जोन में प्रवेश कर रहा है,बाघ दर्शन की ये तस्वीरें बांधवगढ़ में तो कैजुअली है लेकिन बाघ के आक्रामक होने और उसके बाद के दुष्परिणामों का भी खतरा बना रहता है,पर्यटक जिप्सी गाइड और नागरिकों को वन्य जीवों खासकर की बाघ का दीदार करते समय आवश्यक दूरी भी बनाकर रखनी चाहिए ताकि बाघ विचलित भी न हो और आसानी से उसका दीदार भी किया जा सके।
हरकत में आया पार्क प्रबंधन
बांधवगढ़ पहुंच मार्ग में मगधी प्रवेश द्वार की पूरी घटना की जानकारी जब पार्क प्रबंधन के अधिकारियों को हुई तो प्रबंधन हरकत में आया है सोशल मीडिया में जारी वीडियो के आधार पर जिप्सी और अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें