Top News

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 48 घंटे इलाज के बाद बीमार बाघिन की मौत,मानपुर बफर के दमना बीट से 15 मार्च को किया गया था रेस्क्यू

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 48 घंटे इलाज के बाद बीमार बाघिन की मौत,मानपुर बफर के दमना बीट से 15 मार्च को किया गया था रेस्क्यू

Sick Tigress Dies After 48 Hours of Treatment at Bandhavgarh Tiger Reserve; Rescued on March 15 from the Damna Beat of the Manpur Buffer Zone.



उमरिया।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक बाघिन की मौत हो गई है,मृत बाघिन को 15 मार्च को पार्क प्रबंधन ने बीमार होने की सूचना मिलने पर मानपुर बफर परिक्षेत्र के दमना बीट से रेस्क्यू किया गया था,जिसके बाद उसे बहेरहा इनक्लोजर में रखकर उपचार किया जा रहा है जिसकी 48 घंटे बाद मंगलवार को मौत हो गई है,



क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व ने बताया है कि मृत्यु का प्राथमिक कारण ऐसी बीमारी जिसमें लिवर तथा तिल्ली (spleenomegaly) प्रभावित होता है, साथ साथ आंतरिक रक्तस्राव भी पाया गया तथा इसी कारण से मृत्यु होने की संभावना है। बाघिन के समस्त अवयव सुरक्षित पाए गए। प्रयोगशाला जांच हेतू सैंपल एकत्रित किए गए है। विस्तृत विवरण प्रयोगशाला जांच के बाद जारी किया जाएगा।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने