जेल में बंद कैदी पिता से मिले मासूम बच्चे तो छलक उठी आंखे,जिला जेल उमरिया में देखने को मिला दिल को करुणा से भर देने वाला नाजरा,जेल प्रबंधन का नवाचार,बच्चों से मिलकर भावुक हुए कैदी।
When innocent children met their father who was a prisoner in jail, their eyes welled up with tears. A heart-warming sight was witnessed in Umaria district jail, an innovation by the jail management, the prisoners became emotional after meeting the children.
See video..
उमरिया जिले जेल में उस दौरान दिल को करुणा और ममता से भर देने वाला नजारा देखने को मिला जब एक साथ कई कैदियों ने अपने मासूम बेटों बेटियों से मुलाकात की,कई बच्चे रो पड़े तो कइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा,दरअसल जिला जेल उमरिया में प्रबंधन के द्वारा वर्षों से बंद सजायाफ्ता एवं विचाराधीन कैदियों को उनके मासूम बच्चों से मिलवाने का निर्णय लिया गया,वरिष्ठ कार्यालय से अनुमति मिलने एवं कैदियों की सहमति के बाद जेल प्रबन्धन ने बुधवार को दोपहर जेल परिसर में ही बंदियों को उनके मासूम बच्चों से मुलाकात कराई,इस दौरान जेल प्रबंधन ने बच्चों के लिए मिठाई चॉकलेट गुब्बारा एवं मालाओं की व्यवस्था भी की थी बच्चों को टॉफी बांटी गई,कैदियों ने लगभग आधे घंटे अपने अपने बच्चों से बातचीत की घर परिवार पढ़ाई लिखाई का हाल जाना और बच्चों को अच्छे से रहने पढ़ाई करने की सलाह दी।
जिला जेल अधीक्षक डीके सारस ने बताया कि कैदियों के जीवन में सकारात्मक सुधार लाने की दिशा में यह नवाचार किया जा रहा है ताकि कैदी अपने मासूम बच्चों को देखकर दोबारा अपराध नहीं करें।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें