गैस सिलेंडर की लाइन में मधुमक्खी का हमला,मची अफरातफरी।
Bee Attack in Gas Cylinder Queue; Chaos Ensues.
गैस सिलेंडर की लाइन में लगे उपभोक्ताओं के ऊपर मधुमक्खी का हमला,मची अफरातफरी,भागकर लोगों ने किया बचाव,नौरोजाबाद नगर का मामला।
See video:
उमरिया जिले के नौरोजाबाद में गैस किल्लत की परेशानी से जूझ रहे नागरिकों को मधुमक्खी के हमले का सामना करना पड़ा है,बता दें मार्च महीने में तीन तारीख के बाद मंगलवार को गैस की दूसरी खेप पहुंची थी,सिलेंडर लेने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में सिलेंडर लेकर उपभोक्ता गैस एजेंसी पहुंच गए और लाइन में लग गए,इसी बीच समीप के पेड़ में लड़ी मधुमक्खियों ने गैस की लाइन में लगे उपभोक्ताओं पर हमला कर दिया,जिससे कई लोग प्रभावित हुए लोगों ने तौलिया ग़मझे से बचाव किया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें