Top News

जमीनों की अवैध खरीदी बिक्री पर सख्त हुआ प्रशासन,14 लोगों को जारी हुआ नोटिस

जमीनों की अवैध खरीदी बिक्री पर सख्त हुआ प्रशासन,14 लोगों को जारी हुआ नोटिस




Administration Cracks Down on Illegal Land Transactions; Notices Issued to 14 Individuals


उमरिया।जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में जमीनों की अवैध खरीदी और बिक्री की शिकायतों के बाद जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है,मुख्यालय से लगे ग्राम डबरौहां में नियम विरुद्ध एक ही रकबे को 14 हिस्सों में बिक्री की नियम विरुद्ध शिकायत सही पाये जाने पर SDM बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह ने संबंधितजनों के विरुद्ध नोटिस जारी किया है।
SDM बांधवगढ़ ने सार्वजनिक सूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि ग्राम डबरौहा, तहसील बांधवगढ़ स्थित खसरा नंबर 306/1 को 14 भूखण्डों में विभाजित कर बिना वैध अनुमति के अवैध प्लॉटिंग कर बिक्री की गई है,जारी सूचना में बताया गया है कि संबंधित भूमि का ग्राम पंचायत (कॉलोनाइजर का रजिस्ट्रेशन) निर्गमन तथा शर्तों नियम 2014 के तहत विधिवत पंजीयन नहीं कराया गया है, साथ ही मध्यप्रदेश पंचायत एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 (क्रमांक 1 सन् 1994) की धारा 61 (ड) एवं 61 (ड-1) के प्रावधानों का भी उल्लंघन किया गया है।
एसडीएम बांधवगढ़ ने हिदायत देते हुए कहा है कि बिना रजिस्ट्रेशन एवं वैधानिक अनुमति के की जा रही प्लॉटिंग न केवल अवैध है, बल्कि आम जनता को भी भ्रमित करने का प्रयास है। ऐसे मामलों में संबंधित भूमि को मध्यप्रदेश शासन के अधिकार में लेने की कार्यवाही की जाएगी,सार्वजनिक सूचना के माध्यम से संबंधित 14 व्यक्तियों को निर्देशित किया गया है कि वे 15 दिवस के भीतर अपना पक्ष प्रस्तुत करें,अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए भूमि शासन के अधीन करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में अवैध कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त संदेश गया है। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अनियमितताओं पर लगातार निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने