चंदिया में हुई चोरी का चौबीस घंटे में पर्दाफाश,मंदिर में चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार।
Theft in Chandiya exposed within 24 hours, two accused of theft in the temple arrested.
उमरिया।जिले के चंदिया नगर में बीते दिनोंवार्ड क्रमांक 01 मे चोरो द्वारा शिवमंदिर का घंटा एवं तांवे के शेषनाग अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया था, जानकारी मिलने पर चंदिया थाना पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 331(4),305(d) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई ।
अपराध पंजीबद्ध होने के बाद थाना चंदिया द्वारा अलग अलग पुलिस टीमों का गठन कर घटना के संबंध मे घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद तीन संदेहियों को चिन्हित किया गया जिसके बाद संदेही मनीष चौधरी को हिरासत मे लेकर बारीकी से पूछताछ की गई जिसके द्वारा अन्य साथी नानू चौधरी, सिद्धार्थ हरिजन के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देना कुबूल किया गया जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों मनीष चौधरी पिता मुकेश चौधरी उम्र 20 साल निवासी वार्ड क्रं. 02 एवं ज्ञानी चौधरी पिता झपसा चौधरी उम्र 42 साल निवासी चौधरी मोहल्ला थाना चंदिया को गिरफ्तार कर लिया।
कबाड़ी को बेचा चोरी का सामान
आरोपियों के द्वारा चोरी किया मशरूका चौधरी मोहल्ला के कबाडी ज्ञानी चौधरी के पास बेचा जाना बताया,प्रकरण में चोरी गया मशरूका आरोपी मनीष चौधरी एवं ज्ञानी चौधरी के कब्जे से जप्त किया जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय उमरिया पेश किया गया है ।
दो आरोपी फरार
मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी नानू चौधरी और सिध्दार्ध हरिजन घटना दिनांक से फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें