Top News

बांधवगढ़ में कुएं में डूबने से तेंदुए की मौत,जांच में जुटा पार्क प्रबंधन।

बांधवगढ़ में कुएं में डूबने से तेंदुए की मौत,जांच में जुटा पार्क प्रबंधन।

Leopard dies after drowning in a well in Bandhavgarh; park management launches investigation.




बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कुएं में डूबने से चार साल के तेंदुए की मौत,पार्क प्रबंधन ने शुरू की जांच,पनपथा बफर परिक्षेत्र से लगे महरोई ग्राम की घटना।

See video :



उमरिया।जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार को एक वयस्क तेंदुए के मारे जाने की खबर है,टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर परिक्षेत्र की सीमा से लगे राजस्व ग्राम महरोई के समीप एक कुएं में तेंदुए का शव देखा गया जिसके बाद पार्क प्रबंधन को सूचना दी गई,जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच शुरू की गई।
प्रारंभिक पीएम रिपोर्ट में तेंदुए की मौत का कारण कुएं में डूबना पाया गया,शव परीक्षण के बाद निर्धारित एसओपी अनुसार क्षेत्र संचालक,NTCA प्रतिनिधि,तहसीलदार मानपुर,वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी,खंड पशु चिकित्सा अधिकारी,सरपंच पनपथा एवं अन्य वन अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में मृत तेंदुए के शव का शवदाह कराया गया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने