उमरिया में रफ्तार का कहर,ट्रक की ठोकर से बाइक सवार दो वनकर्मियों की मौत।
Speed wreaks havoc in Umaria, two forest workers riding a bike die after being hit by a truck.
See video :
उमरिया में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वन विभाग के सुरक्षा कर्मियों की मौत- चंदिया के एन एच 43 में तहसील कार्यालय के पास की घटना,जांच में जुटी पुलिस।
उमरिया।जिले के चंदिया थाना क्षेत्र से निकलने वाले नेशनल हाईवे 43 में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वन विभाग के दो सुरक्षा श्रमिकों की मौत हो गई जानकारी के बाद चंदिया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई बुधवार की रात चंदिया थाना की नेशनल हाईवे में चंदिया तहसील कार्यालय के पास एमपी 21 एच 2538 में वन विकास निगम के सुरक्षा श्रमिकों की बाइक को टक्कर मार दी सुरक्षा श्रमिक संतोष बर्मन और भूरा महार की मौके पर मौत हो गई। जानकारी के बाद 112 और चंदिया पुलिस मौके पर पहुंची वहीं वन विकास निगम के अधिकारी कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। भूरा गिलोथर का रहने वाला था जबकि संतोष चंदिया निवासी था दोनों ही वन विकास निगम के चंदिया क्षेत्र में पदस्थ थे और वनों की सुरक्षा और देखरेख का काम करते थे।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें