Top News

उमरिया नगरपालिका सहित पाली एवं नगर परिषद मानपुर,नौरोजाबाद एवं चंदिया में पार्षदों(एल्डर मैन)की नियुक्ति,नगरीय विकास विभाग ने जारी किए आदेश।

उमरिया नगरपालिका सहित पाली एवं नगर परिषद मानपुर,नौरोजाबाद एवं चंदिया में पार्षदों(एल्डर मैन)की नियुक्ति,नगरीय विकास विभाग ने जारी किए आदेश।


Appointment of councillors (elder men) in Nagar Parishad Manpur, Naurozabad and Chandia, orders issued by the Urban Development Department.




उमरिया।राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने रविवार 29 मार्च को प्रदेश के 123 नगर परिषदों सहित नगरपालिकाओं के लिए पार्षदों(एल्डर मैन)की नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं,जारी आदेश में उमरिया नगर पालिका में पार्षद पद हेतु रश्मि द्विवेदी,दिवाकर सिंह,हेमलता राय,सुनील खटीक,नरेंद्र बगड़िया एवं उमा बाई परस्ते की नियुक्ति की गई है वहीं पाली नगर पालिका में प्रदीप सोनी कामता विश्वकर्मा,सुधीर मोटवानी,वंदना यादव,सुशांत सक्सेना एवं कमल सिंह को पार्षद नियुक्त किया गया है इसके अलावा जिले की तीनों नगर परिषद चंदिया,मानपुर एवं नौरोजाबाद में भी पार्षदों की नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश में नगर परिषद मानपुर के लिए हरीश विश्वकर्मा,रसिक खंडेलवाल,रामनिधि शुक्ला,एवं अमर बैगा को पार्षद नियुक्त किया गया है।
नगर परिषद चंदिया में संजय यादव,श्री मति राजकुमारी तिवारी,राकेश वर्मा,एवं गोविंद कोल को पार्षद नियुक्त किया गया है।
वहीं नौरोजाबाद नगर परिषद में झालानरेश पटेल,गणेश सिंह,शिवनारायण गौतम,एवं श्री मति तीर्थवती कोल को पार्षद नियुक्त किया गया है।
पार्षदों की नियुक्ति आदेश पर मानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री सुश्री मीना सिंह,बांधवगढ़ विधायक शिवनारायण सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल,पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश मिश्रा राकेश शर्मा दिलीप पांडेय ने नवनियुक्त पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Post a Comment

और नया पुराने