Top News

जावरा कलश विसर्जन समारोह में पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा,मां बिरासिनी सेवा समिति ने लिया निर्णय

जावरा कलश विसर्जन समारोह में पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा,मां बिरासिनी सेवा समिति ने लिया निर्णय।



Flower Shower via Helicopter for the First Time at the Jaora Immersion Ceremony
Decision Taken by the Maa Birasini Seva Samiti


उमरिया।जिले के ख्यातिप्राप्त माता बिरासिनी मंदिर में चैत्र नवरात्रि की रामनवमी के मौके पर जवारा कलश विसर्जन के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा कराई जाएगी,मां बिरासिनी सेवा समिति बिरसिंहपुर पाली ने पुष्पवर्षा कराने के लिए बकायदा हेलीपकॉप्टर की बुकिंग भी कर ली है,चैत्र रामनवमी के मौके पर जवारा विसर्जन के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।


पहली बार होगी हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा।
पहली बार जावरा कलश विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का रोमांचक नजारा देखने को मिलेगा,प्रबंधकारिणी से जुड़े सदस्यों ने बताया है कि चैत्र नवरात्रि में 12600 जावरा कलशों की स्थापना की गई है,27 मार्च रामनवमी के दिन जावरा कलश विसर्जन के दौरान हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की जाएगी।


समिति ने लिया निर्णय।

मां बिरासिनी सेवा समिति ने पहली बार एक जुट होकर इस बात का निर्णय लिया है और सभी श्रद्धालुओं एवं समिति के पदाधिकारियों एवं दानदाताओं की सहमति पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा का निर्णय लिया गया।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने