Top News

तीन माह की पर्ची के बदले एक माह का राशन।प्रबंधक डाल रहा गरीबों के राशन में डाका।

तीन माह की पर्ची के बदले एक माह का राशन।प्रबंधक डाल रहा गरीबों के राशन में डाका।

One month's ration in exchange for a three-month slip. The manager is looting the ration of the poor.



जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को वितरित किए जा रहे सरकारी राशन में जिम्मेदारों की बड़ी गड़बड़ी खुलकर सामने आई है,प्रबंधकों द्वारा खुलेआम गरीबों का राशन हजम कर लिया जा रहा है।

See video:-




उमरिया।ताजा मामला शासकीय उचित मूल्य की दुकान कोहका 47 का है जहां राशन दुकान संचालक द्वारा मार्च माह में गरीबों को तीन माह का राशन एक साथ दिया जाना था लेकिन वितरक द्वारा उपभोक्ताओं से तीन माह की पर्ची निकलवाने के बाद महज एक माह का राशन थमा दिया गया,गरीब उपभोक्ताओं द्वारा इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई तो विक्रेता ने राशन दुकान संचालक के प्रबंधक का आदेश बताया है,बता दें महिला बहु उद्देशीय समिति तमन्नारा के द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकान कोहका 47 का संचालन किया जा रहा है ग्रामीणों का कहना है कि शासन के आदेशानुसार तीन माह का खाद्यान्न दिया जाना है लेकिन समिति के प्रबंधक एवं विक्रेता व्दारा खाद्यान्न में हेराफेरी करते हुए ग्रामीणों को महज एक माह का ही राशन दिया जा रहा है। ऐसा ही महिला बहु उददेशीय तामान्नारा के अंतर्गत सात उचित मूल्य दुकाने है इनमें से एक दो दुकानो को छोड दिया जाए तो बाकी सभी उचित मूल्य दुकानों में प्रबंधक एवं विक्रेताओं व्दारा खाद्यान्न कि हेराफेरी बडे पैमाने पर हो रही है। ग्रामीणों ने यहां तक कहा कि प्रशासन अगर सभी सातों दुकानों की जांच करा लें तो सच्चाई सामने आ जाएगी।
(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने