Ticker

6/recent/ticker-posts

बाघिन की मौजूदगी में घायल शावक का सफल रेस्क्यू,विभागीय हाथी की बड़ी भूमिका,वन विहार भेजा गया शावक।

बाघिन की मौजूदगी में घायल शावक का सफल रेस्क्यू,विभागीय हाथी की बड़ी भूमिका,वन विहार भेजा गया शावक।

Successful rescue of injured cub in presence of tigress, departmental elephant played a big role, cub sent to Van Vihar.



सिवनी।जिले में स्थित पेंच टाइगर रिजर्व में एक घायल बाघ शावक उसकी मां के सामने चुनौतीपूर्ण रेस्क्यू किया गया है, हाथी दल की मदद से बाघिन को दूर रोककर रखा गया और विशेषज्ञों की टीम ने शावक को ट्रेंक्युलाइज कर इलाज दिया,पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन से मिली जानकारी अनुसार कर्माझिरी परिक्षेत्र में दो दिन पहले पर्यटकों को बाघिन के साथ एक शावक घायल अवस्था में दिखा था। इसकी सूचना टाइगर रिजर्व प्रबंधन को दी गई थी। जिसके बाद दूसरे दिन बाघिन और घायल को खोजने का अभियान शुरू किया गया था। लेकिन बाघिन की मौजूदगी में शावक का रेस्क्यू करना खतरनाक था, वहीं शाम का समय अंधेरे के कारण काम को स्थगित किया गया था।

See video 




दूसरे दिन हाथी दल की मदद से बाघिन को दूर ले गए।

पेंच टाइगर रिजर्व प्रबंधन, रेस्क्यू व वन्य प्राणी विशेषज्ञों की टीम को तीन दिन फिर बाघिन और घायल शावक की लोकेशन पर्यटक वाहनों से मिली थी, जिसके बाद हाथी दल की मदद से बाघिन व दूसरे शावक को घायल शावक से दूर ले जाया गया। इधर डॉक्टरों की टीम ने डाट के माध्यम से शावक को ट्रैंक्युलाइज किया था। उसे विशेष उपचार वाहन में रखकर शावक का उपचार किया गया।

गंभीर घायल होने के कारण वन विहार भेजा
पेंच टाइगर रिजर्व के उपसंचालक रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि घायल शावक की स्थिति पर डॉक्टरों की टीम लगातार नजर बनाए हुए थे। अधीक्षक पेंच मोगली अभ्यारण्य अनिल सोनी एवं परिक्षेत्र कर्माझीरी का स्टाफ मौके पर पहुंचा। रेस्क्यू टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी की मां बाघिन की मौजूदगी में घायल शावक को सुरक्षित पकड़ना। उपसंचालक के अनुसार शावक को बेहतर उपचार के लिए भोपाल वन विहार भेजा गया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट सिवनी)

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ