Top News

सीइओ जिला पंचायत ने निर्माणधीन पंचायत भवनों का किया औचक निरीक्षण,कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

सीइओ जिला पंचायत ने निर्माणधीन पंचायत भवनों का किया औचक निरीक्षण,कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश।

CEO Zila Panchayat conducted a surprise inspection of the Panchayat buildings under construction and gave instructions to expedite the work.


See video :



उमरिया।सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने करकेली विकासखंड के कौड़िया 63, ग्राम गोपालपुर तथा ग्राम मजमानी कला औचक निरीक्षण किया। कौडिया 63 में 37.5 लाख रूपये की लागत से निर्मित हो रहे नवीन पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया, जिसमे कार्य धीमी गति से होना पाया गया । जिस पर सीईओ जिला पंचायत ने कार्य में तेजी लाते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होने पीएम जन मन आवास योजना के आवासों का निरीक्षण भी किया तथा हितग्राहियों से रूबरू चर्चा करते हुए उन्हें समय सीमा में कार्य पूर्ण करने की बात कही,ग्राम गोपालपुर में 37.5 लाख रूपये की लागत से बन रहे निर्माणाधीन पंचायत भवन का कार्य निरीक्षण के दौरान पूर्णता पर पाया गया। इसी तरह ग्राम मजमानी कला में भी निर्माणाधीन नवीन पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया , जिसका कार्य फिनिसिंग कि स्थिति में पाया गया,सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने सचिवों से कहा कि पात्र हितग्राहियों को भारत सरकार एवं राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं एवं उन योजनाओं में जिनके लक्ष्य निर्धारित हैं, लक्ष्य अनुरूप लाभ एवं शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सेवाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु शासन द्वारा संकल्प से समाधान अभियान संचालित किया जा रहा है। संकल्प से समाधान योजना का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करते हुए प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण करें।

(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने