ऑटो-आर्टिका की सीधी टक्कर,10 घायल दो जबलपुर रेफर,उमरिया-ताला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा,
Auto-Artica collides directly, 10 injured, two referred to Jabalpur, horrific road accident on Umaria-Tala road.
उमरिया जिला मुख्यालय से होकर ताला की ओर जाने वाले स्टेट हाईवे में सेंट्रल एकेडमी स्कूल के पास शुक्रवार की रात भीषण सड़क हादसा हुआ है,बताया गया है कि आर्टिका कार क्रमांक MP 54 ZB 7435 और ऑटो टैक्सी के बीच सीधी टक्कर हुई है जिसमे सवार 10 लोग घायल हुए है,घायल लीला बाई और सूभरन सिंह ने बताया कि वे लोग ग्राम बरतराई से चंदिया थाना अंतर्गत मझौली जा रहे थे,तभी यह हादसा हो गया,टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई,स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया,सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे में एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है,उसका पैर पूरी तरह फ्रैक्चर हो गया है कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।
देखें वीडियो -
दो रेफर,आठ घायलों का उपचार जारी
सिविल सर्जन डॉ केसी सोनी ने बताया है कि जिला अस्पताल में सड़क दुर्घटना में घायल 10 लोगों को भर्ती कराया गया जिसमे दो की हालत नाजुक होने पर जबलपुर के लिए रेफर किया गया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)


एक टिप्पणी भेजें