बाघ के हमले से फिर एक मौत,जंगल में महुआ गोही बीनने गया था अधेड़,सुरक्षा को लेकर सवाल।
Another death due to a tiger attack; a middle-aged man had gone into the forest to collect Mahua flowers—questions raised regarding safety.
See video :-
उमरिया। विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र में बाघों के लगातार हमलों से ग्रामीणों में भय का माहौल व्याप्त है। गुरुवार सुबह महुआ गोही बीनने जंगल गए चन्सुरा निवासी अन्नू रजक पिता काशी रजक (58 वर्ष) को बाघ ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
बताया जा रहा है कि अन्नू रजक रोजमर्रा की तरह जंगल में महुआ गोही बीनने गया था। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग, इंदवार थाना पुलिस एवं अन्य थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
ग्रामीणों का कहना है कि बांधवगढ़ क्षेत्र में लगातार बाघों की गतिविधियां बढ़ रही हैं और बीते कुछ समय से मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इसके बावजूद ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश और दहशत है।
वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा मृतक के परिजनों को नियमानुसार सहायता दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने, निगरानी दल तैनात करने और जंगल में जाने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
(राजर्षि मिश्रा की रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें