धूमधाम से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती,श्री राजपूत करणी सेना ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
Maharana Pratap Jayanti to be celebrated with great fanfare; Shri Rajput Karni Sena announced the details at a press conference.
उमरिया। श्री राजपूत करणी सेना के जिला अध्यक्ष राहुल सिंह ने शनिवार को स्थानीय रॉयल आनदम होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया है की संगठन महाराणा प्रताप की जयंती 17 जून को गरिमामयी और भव्यता के साथ आयोजित करेंगी, राहुल सिंह ने बताया है की इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में शेर सिंह राणा सहित कपिध्वज सिंह ताला हाउस मौजूद रहेंगे,आयोजन के दौरान उमरिया के खलेसर नाका स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति में पूजा पाठ के बाद nagar में विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा और होटल रॉयल आनदम में मंचीय आयोजन के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा, प्रेस वार्ता के दौरान श्री राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष सहित दिव्यराज सिंह, अनुराग सिंह, दीपक सिंह, भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें