Top News

दोपहिया एवं ट्रेक्टर की सीधी भिड़ंत,जीजा साले ने मौके पर तोड़ा दम एक अन्य घायल।

दोपहिया एवं ट्रेक्टर की सीधी भिड़ंत,जीजा साले ने मौके पर तोड़ा दम एक अन्य घायल



Two-wheeler and tractor collide head-on; brother-in-law and his wife's brother die on the spot, another person injured.


उमरिया। जिले के अमरपुर चौकी अंतर्गत महरोई मोड़ के पास बुधवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक और ट्रैक्टर के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिससे तीनों युवक सड़क पर गिर गए।
हादसे में अजय कोल (30 वर्ष) पिता लालमन कोल निवासी बरकुला थाना बदेरा तथा करण (25 वर्ष) पिता गया प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई,दोनों आपस में साला-बहनोई बताए जा रहे हैं,वहीं अमन (24 वर्ष) पिता राजू निवासी बिहरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(राजर्षि मिश्रा की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने