Top News

बांधवगढ़ में भालू की मौत से हड़कंप,पनपथा बफ़र में मिला भालू की शव, प्राकृतिक मौत का किया दावा,जाँच जारी।

बांधवगढ़ में भालू की मौत से हड़कंप,पनपथा बफ़र में मिला भालू की शव, प्राकृतिक मौत का किया दावा,जाँच जारी।




Bear's death causes a stir in Bandhavgarh; carcass found in Panpatha buffer zone; natural death claimed, investigation underway.

उमरिया जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में भालू का शव मिला है,पनपथा बफर परिक्षेत्र के बीट जगुआ में नियमित गश्ती के दौरान पार्क अमले को मादा भालू के शव मिला जिसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाकर तत्काल घटना स्थल को चारों तरफ से सुरक्षित कर आसपास के क्षेत्र में सघन सर्च किया गया,शनिवार को क्षेत्र संचालक बांधवगढ की उपस्थिति में डॉ अभय सेंगर, वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, संजय टाइगर रिजर्व, सीधी द्वारा भालू के शव का शव विच्छेदन एवं परीक्षण किया गया तथा प्रयोगशाला परीक्षण हेतु आवश्यक सैंपल सुरक्षित एकत्र किए गए,मृत मादा भालू की आयु लगभग 8 से 9 वर्ष बताई गई है,पीएम के बाद शवदाह किया गया। उक्त कार्यवाही के दौरान क्षेत्र संचालक बांधवगढ टाइगर रिजर्व, सहायक संचालक पनपथा, परिक्षेत्र अधिकारी पनपथा कोर, तहसीलदार बरही, सरपंच ग्राम पंचायत हरवाही एवं अन्य वन अमला मौके पर उपस्थित रहा। मृत्यु का कारण प्रथम दृष्टया प्राकृतिक मौत होना पाया गया,घटना की अग्रिम विवेचना जारी है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने