सिवनी के जंगल से रेस्क्यू कर बांधवगढ़ लाई गई मादा बाघ शावक को बहेरहा इंक्लोज़र में किया गया शिफ्ट
The female tiger cub, rescued from the Seoni forest and brought to Bandhavgarh, has been shifted to the Baherha enclosure.
See video:-
उमरिया। बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन ने मंगलवार को एक मादा बाघ शावक को मगधी कोर परिक्षेत्र स्थित बहेरहा इंक्लोज़र में शिफ्ट कर दिया है बता दें यह बाघ शावक जिला सिवनी के दक्षिण वन मंडल में एक जनहानि घटना से जुड़ी थी तथा लगातार ग्राम के आस पास बनी रहती थी जिसे कल एक पिंजरे में पकड़ा गया तथा वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी तथा अन्य वन अधिकारियों के देखरेख में सिवनी से सुरक्षित तरीके से परिवहन कर यहां बांधवगढ़ लाया गया। उप संचालक, सहायक संचालक मगधी, वन परिक्षेत्र अधिकारी मगधी तथा सिवनी से साथ में आए वन्यप्राणी स्वास्थ्य अधिकारी, वन अधिकारियों तथा अन्य स्टाफ की उपस्थिति में इसे सफलतापूर्वक बाडे में मुक्त किया गया। क्षेत्र संचालक ने बाड़े में इस मादा बाघ शावक का निरीक्षण किया जहां इसकी स्थिति सामान्य पाई गई है तथा यह आराम से विचरण करती हुई देखी गई, यहां इसकी वैज्ञानिक तरीके से देखभाल की जाएगी तथा वरिष्ठ के मार्गदर्शन में उपयुक्त समय पर पुनः वन क्षेत्र में इसे मुक्त किया जाएगा,बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व अनाथ,जख्मी मानव वन्यप्राणी द्वंद्व में सम्मिलित बाघों के रिवाइंडिंग एवं देखरेख की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें