Top News

बांधवगढ़ में महिला को मौत के घाट उतारने वाले बाघ की मौत,रेस्क्यू कर बांधवगढ़ लाया गया था बाघ।

बांधवगढ़ में महिला को मौत के घाट उतारने वाले बाघ की मौत,रेस्क्यू कर बांधवगढ़ लाया गया था बाघ।

The tiger that killed a woman in Bandhavgarh has died. The tiger was rescued and brought to Bandhavgarh.



बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व से लगे ग्राम खेरवा टोला में घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारने वाले हमलावर बाघ की भी मौत हो गई है।
पार्क प्रबंधन ने बाघ का रेस्क्यू किया था और पिंजरे में कैद कर बांधवगढ़ लाया गया था जहाँ वह मृत मिला है, बता दें हमलावर बाघ ने टाइगर रिज़र्व से लगे ग्राम खेरवा टोला में शुक्रवार की सुबह घर में घुसकर एक महिला को मौत के घाट उतार दिया था और चार लोगों को घायल कर दिया था जिसके बाद गाँव में आक्रोश और दहशत का माहौल बना रहा पार्क की टीम ने हथियों की मदद से दोपहर बाद घर में घुसे बाघ का रेस्क्यू किया जिसे पिंजरे में कैद कर बांधवगढ़ लाया गया जहाँ वह पिंजरे में मृत मिला है पार्क प्रबंधन बाघ के मौत के कारणों की जाँच में जुटा है.
(राजर्षि मिश्रा की रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने