Top News

मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा चुनाव में नामांकन रद्द होने के विरोध में उमरिया में जिला कांग्रेस का उपवास,युवा कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव आयोग का फूंका पुतला।

मीनाक्षी नटराजन के राज्यसभा चुनाव में नामांकन रद्द होने के विरोध में उमरिया में जिला कांग्रेस का उपवास,युवा कांग्रेस ने केंद्रीय चुनाव आयोग का फूंका पुतला।

The District Congress in Umaria observed a fast to protest the cancellation of Meenakshi Natarajan's nomination for the Rajya Sabha election, while the Youth Congress burned an effigy of the Election Commission of India.


उमरिया।मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव के दौरान कथित रूप से झूठ और षड्यंत्र के तहत कांग्रेस की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में आज जिला मुख्यालय उमरिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उपवास रखकर विरोध प्रदर्शन किया गया,यह उपवास कार्यक्रम मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार सुबह 11 बजे से गांधी चौक, में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया के अध्यक्ष इंजी विजय कोल ने किया। सभी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से उपवास रखकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और निष्पक्ष न्याय की मांग की,उपवास कार्यक्रम में पत्रकार के सम्बोधन के दौरान जिलाध्यक्ष इंजी विजय कोल ने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता का अभाव रहा है और एक योग्य प्रत्याशी का नामांकन सुनियोजित तरीके से रद्द कराया गया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के सिद्धांतों के विपरीत बताते हुए इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी एवं निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज कराते हुए निष्पक्ष न्याय सुनिश्चित करने की अपील की,कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया,उपवास कार्यक्रम में महिला सेवा दल संघठक संगीता कंकरिया, उमरिया सेवा दल जिला प्रभारी संध्या वर्मा,पूर्व अध्यक्ष राजेश शर्मा,संगठन महासचिव पुष्पराज सिंह, उमरिया ब्लॉक अध्यक्ष मिथलेश राय, ब्यौहारी विधानसभा प्रभारी त्रिभुवन प्रताप सिंह, सेवा दल जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह अम्बुज, एनएसयूआई अध्यक्ष मो. असलम, वीरेंद्र सिंह सेंगर, लालभवानी सिंह, राजकुमार सिंह चौहान, ओमप्रकाश गुप्ता, रेखा सिंह मरावी, आशा वर्मा, बिजेन्द्र सिंह, किशोर सिंह, आनंद सिंह, रणजीत सिंह, उत्तरा देवी लोधी, शकुंतला सिंह धुर्वे, मनीष शर्मा, मनोज सिंह रिंकू, संदीप यादव, अमृतलाल यादव, रघुनंदन विश्वकर्मा, गजवीर सिंह, राजेंद्र बैगा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


वहीं युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अम्बुज सिंह के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द किये जाने के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त का गाँधी चौक में पुतला दहन किया है
(ब्यूरो रिपोर्ट)



Post a Comment

और नया पुराने