कटनी पुलिस महकमे को एक अनुभवी और कुशल अधिकारी के रूप में नई जिम्मेदारी मिली है। वर्ष 2001 बैच के वरिष्ठ अधिकारी कमल मौर्य ने आज कटनी के नवागत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। हाल ही में उनका स्थानांतरण मुरैना से कटनी किया गया है।
वीओ: लंबे प्रशासनिक अनुभव और सख्त कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य के पदभार संभालने से जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस विभाग में उनकी छवि एक अनुशासित, दक्ष और परिणामोन्मुख अधिकारी की रही है।
वीओ: अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में पुलिसिंग और अधिक प्रभावी होगी तथा अपराध नियंत्रण, जनसुनवाई और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में बेहतर परिणाम देखने को मिलेंगे। कटनी में उनके आगमन को पुलिस प्रशासन के लिए एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें