Top News

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में रेडियो कॉलर वाली बघिन की तलाश जारी,पतौर से किया गया था रेस्क्यू।

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में रेडियो कॉलर वाली बघिन की तलाश जारी,पतौर से किया गया था रेस्क्यू।


Search continues for the radio-collared tigress in Bandhavgarh Tiger Reserve; she had been rescued from Pataur.

See video:-



उमरिया। जिले के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में रेडियो कॉलर वाली बाघिन की सघन सर्चिंग की जा रही है,धमोखार बफ़र परिक्षेत्र अंतर्गत चिर्रवाह RF 98 पटपरहा बैरियर से लेकर आसपास के जंगल में बाघिन को खूब तालाशा गया लेकिन बाघिन को तलाशने में सफलता हासिल नहीं हुई लिहाजा रेस्क्यू अभियान आगे के लिए बढ़ा दिया गया।

पचास से अधिक वनकर्मी दो विभागीय हाथी जुटे



बाघिन के सघन रेस्क्यू अभियान में टाइगर रिज़र्व के पचास से अधिक वनकर्मी,दो विभागीय हाथियों का दल सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को पार्क के धमोखार बफ़र अंतर्गत RF 98 पिपरहा हार बैरियर से लेकर पुरे इलाके में बाघिन की तलाश की है लेकिन बाघिन नहीं मिल सकी है, पार्क के उच्च अधिकारीयों की माने तो बाघिन की कॉलर ID खराब हो गई है जिसे निकालने ले लिए बाघिन का रेस्क्यू किया जाना जरूरी है।

बाघिन को पतौर से किया गया था रेस्क्यू



बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व प्रबंधन ने बीते साल 02 मई 2025 को बाघिन को घायल अवस्था में पतौर से रेस्क्यू किया था जिसके बाद बहेरहा इंक्लोजर में रखकर चार माह उपचार किया गया फिर 31अगस्त को रेडियो कॉलर के साथ जंगल में रिलीज कर दिया गया था।
एक जुलाई 2026 से बाघिन की लोकेशन मिलना बंद हो गया जिसके बाद बाघिन को 12 जुलाई को हाथी दल के माध्यम से उसके होम रेंज धमोखार में देखा गया और उससे रेडियो कॉलर निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई है
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने