उमरार जलाशय में डूबे शुभम सोनी का शव 24 घंटे बाद हुआ बरामत।
कलेक्टर एवं विधायक ने लिया घटनास्थल का जायजा।
The body of Shubham Soni, who drowned in the Umrar reservoir, was recovered after 24 hours. The Collector and the MLA inspected the site.
उमरिया।जिले के उमरार जलाशय में डूबे 18 वर्षीय शुभम सोनी का शव शुक्रवार की दोपहर अपादा प्रबंधन की टीम ने बरामत कर लिया है,सुबह रेस्क्यू अभियान के दौरान ही जिले की कलेक्टर श्री मति राखी सहाय विधायक बांधवगढ़ शिवा नारायण सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
24 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव
उमरार जलाशय में डूबे शुभम का शव आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद अपादा प्रबंधन की टीम ने 24 घंटे बाद बरामत कर लिया गई बता दें शुभम सोनी पिता पवन निवासी खलेसर उम्र 18 वर्ष गुरुवार को अपने तीन दोस्तों के साथ उमरार जलाशय में नहाने गया था जहाँ गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें