कुएँ में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस।
Body of 22-year-old man found in well; murder suspected; police investigating.
उमरिया। जिले के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगंवा में 22 वर्षीय युवक का शव कुएँ में मिला है घटना की जानकारी के बाद पुलिस और जाँच अधिकारी मौके पर पंहुचे है,बताया गया है की मृतक बीते एक दिन से घर से लापता था जिसका आज गुरुवार को शव मिला है,इस मामले में परिजनों ने हत्या कर मृतक सिद्धार्थ मिश्रा पिता हरिहर प्रसाद मिश्रा उम्र 22 वर्ष का शव कुएँ में फेंके जाने का आरोप लगाया है हालांकि मौत की असल वजह पीएम रिपोर्ट और पुलिस की जाँच के बाद सामने आ सकेगा।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें