SECL की हैवी ब्लास्टिंग से दरकाने लगी घर की छत और दीवारें,कलेक्टर ने दिया कार्यवाही का भरोसा।
House roofs and walls in Pipariya on the verge of collapse due to heavy blasting by SECL; Collector assures action.
See video:-
उमरिया में SECL की पिपरिया कोल माइंस में ब्लास्ट से परेशान ग्रामीण, घरों की छतों और दीवारों में धमाके से आ रही दरारें, दहशत में ग्रामीण,कलेक्टर को ज्ञापन सौपकर कार्यवाही की मांग।
उमरिया जिले में SECL की पिपरिया कोल माइंस ग्रामीणो के लिए मुसीबत बन गई है, ग्राम पिपरिया के सैकड़ों घरों में कोयला उतख़नन के दौरान की जाने वाली हैवी ब्लास्टिंग से दरारें आ गई हैँ और छत की फर्श में उखड़ चुकी है ग्रामीण दहशत में जीवन यापन कर रहे हैँ.
ग्राम पिपरिया में SECL के द्वारा किये जा रहे विस्फोट से सैकड़ों ग्रामीणो के घर गिरने की कगार पर है,भयभीत ग्रामीणो ने कई बार SECL प्रशासन से विस्फोट रोकने की गोहार लगाई,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, कॉलरी प्रबंधन की तानाशाही से ग्रामीण हौरान परेशान हैँ ग्रामीणो ने जिले के कलेक्टर से भी मुलाक़ात कर समस्या बताई जिस पर कलेक्टर ने कार्यवाही का भरोसा दिया है।
SECL की तानाशाही से उमरिया जिले के कई गाँव प्रभावित है लेकिन प्रबंधन ग्रामीणो की हर मांग अनसुनी कर रहा है देखना होगा ग्राम पिपरिया के ग्रामीणो को हैवी ब्लास्टिंग के कहर से कब निजात मिलती है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें