Top News

नवागत डिप्टी कलेक्टर प्रिया अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण,शासकीय योजनाओं का निष्पक्षता से क्रियान्वयन को बताया लक्ष्य।

नवागत डिप्टी कलेक्टर प्रिया अग्रवाल ने किया पदभार ग्रहण,शासकीय योजनाओं का निष्पक्षता से क्रियान्वयन को बताया लक्ष्य।



Newly appointed Deputy Collector Priya Agarwal assumes office; Sets the goal of implementing government schemes impartially.

उमरिया।मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2023 एवं 2024 से नियुक्त राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को विभागीय आदेश द्वारा परिवीक्षाधीन उपजिलाध्यक्ष, सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) के पद पर पदस्थ किया गया है।
राज्य शासन एतद व्दारा सामान्य प्रशासन विभाग (पूल) में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को प्रशासकीय आधार पर तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अस्थाई रूप से आगामी पर्यन्त के लिए पदस्थत किया है,इसी क्रम में नवागत परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रिया अग्रवाल ने उमरिया जिले में पदभार ग्रहण कर लिया है।सुश्री प्रिया अग्रवाल वर्ष 2023 की राज्य प्रशाससनिक सेवा की अधिकारी हैँ और मूलतः सतना जिले की निवासी हैँ।
डिप्टी कलेक्टर प्रिया अग्रवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया है की राज्य प्रशासनिक सेवा के माध्यम से जनता की सेवा करना चाहती है शासकीय योजनाओं का अंतिम छोर तक लाभ मिले उनकी यही प्राथमिकता है।
(ब्यूरो रिपोर्ट )

Post a Comment

और नया पुराने