Top News

अनाज,बर्तन और नकदी की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्ताऱ,

अनाज,बर्तन और नकदी की चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्ताऱ,धनवाही में सुने घर में हुई थी चोरी।



Accused arrested for stealing grain, utensils, and cash; The theft had taken place in an unoccupied house in Dhanwahi.

See video:-



उमरिया। जिले की इंदवार पुलिस ने चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया सामान बरामद किया है।
घटना छः जुलाई को तब प्रकाश में आई जब फरियादी गोकरण लोनी पिता फुल्लूलाल लोनी, निवासी ग्राम धनवाही ने थाना इंदवार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोर उसके बड़े बेटे के सूने मकान की छत की सीट हटाकर घर में घुस गया तथा घर में रखे बर्तन,अनाज एवं नकदी चोरी कर ले गया,रिपोर्ट पर थाना इंदवार में अपराध क्रमांक 262/2026 अंतर्गत धारा 305(ए), 331(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई,तकनीकी विश्लेषण एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी कुलदीप कुमार लोनी पिता सुखचैन लोनी,उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम धनवाही, थाना इंदवार, जिला उमरिया को गिरफ्तार किया गया,आरोपी के कब्जे से 123.200 किलोग्राम गेहूं, 33 किलोग्राम चावल, 9.200 किलोग्राम धनिया, 20 किलोग्राम उड़द, 5 कांसे के लोटे, 1 कांसे का गिलास, 5 कांसे की कटोरियां, 15 स्टील के गिलास, 25 स्टील की कटोरियां, 16 स्टील की चम्मच तथा नकद बरामद किए गए।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नंदलाल धुर्वे, सउनि मोहम्मद जशन, प्रधान आरक्षक आकाश दास एवं आरक्षक भूपेंद्र का सराहनीय योगदान रहा।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने