Top News

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में ख़राब रेडियो कॉलर हटाकर बाघिन को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।

बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में ख़राब रेडियो कॉलर हटाकर बाघिन को सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।



A tigress was released safely into the forest in Bandhavgarh Tiger Reserve after the removal of a faulty radio collar.

See video:-



उमरिया।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर बफर अंतर्गत बीट बरबसपुर में शनिवार को एक कॉलरयुक्त मादा बाघिन का रेडियो कॉलर सुरक्षित रूप से हटाकर उसे प्राकृतिक आवास जंगल में में सुरक्षित छोड़ा गया,कॉलरयुक्त मादा बाघिन को पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार सुरक्षित रूप से ट्रेंकुलाइज (बेहोश) कर उसका खराब हो चुका रेडियो कॉलर निकाल दिया गया,आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण एवं निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार उपचारात्मक परीक्षण के उपरांत बाघिन को पूर्णतः होश में आने के बाद उसके प्राकृतिक वन क्षेत्र में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया गया।
इस अभियान में प्रशिक्षित हाथियों, वन अमले, वन्यजीव विशेषज्ञों, ट्रैप कैमरों, वीएचएफ उपकरणों तथा अन्य तकनीकी संसाधनों का उपयोग किया गया,लगातार वर्षा जैसी प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद लगभग 100 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सतत खोज एवं निगरानी की गई। अंततः पीएफ-126, बीट बरबसपुर, झांझहार, धमोखर बफर में बाघिन को उसके होम रेंज में सुरक्षित एवं पूर्णतः स्वस्थ अवस्था में ढूंढ़ लिया गया और रेस्क्यू कर रेडियो कॉलर हटाकर जंगल में छोड़ा गया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने