Top News

कटनी- शिकायत के बाद तीन दिन सुधरी व्यवस्था, फिर पुराने हालात... भट्टा मोहल्ला की पानी टंकी पर फूटा लोगों का गुस्सा।

 


कटनी शहर के भट्टा मोहल्ला स्थित पानी की टंकी से जुड़ी अव्यवस्थाओं को लेकर एक बार फिर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। रहवासियों का आरोप है कि नगर निगम अधिकारियों के सामने व्यवस्था सुधारने का दिखावा किया जाता है, लेकिन कुछ ही दिनों बाद हालात फिर पहले जैसे हो जाते हैं। लगातार जल संकट से जूझ रहे लोगों ने स्थायी समाधान की मांग की है। कटनी के भट्टा मोहल्ला स्थित पानी की टंकी से जुड़े कवास जी वार्ड के करीब 36 घरों में रहने वाले परिवार इन दिनों अनियमित जलापूर्ति से परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले उन्होंने नगर निगम कमिश्नर तपस्या परिहार से शिकायत की थी। शिकायत के बाद करीब तीन दिनों तक नियमित पानी की सप्लाई दी गई, लेकिन उसके बाद स्थिति फिर पहले जैसी हो गई।


रहवासियों का आरोप है कि जब अधिकारियों को व्यवस्था का निरीक्षण करना होता है, तब पानी की सप्लाई सुचारु कर दी जाती है और फोटो-वीडियो बनाकर उच्च अधिकारियों को सब कुछ ठीक होने का संदेश दिया जाता है। वहीं, जब पानी की सप्लाई बाधित रहती है और लोग अधिकारियों को मौके पर बुलाते हैं, तब कोई जिम्मेदार अधिकारी निरीक्षण के लिए नहीं पहुंचता।

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित ठेकेदार और अधिकारी केवल उच्च अधिकारियों को संतुष्ट करने के लिए काम कर रहे हैं, जबकि आम नागरिकों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि ठेके पर संचालित पानी टंकी की कार्यप्रणाली की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और व्यवस्था में सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

लगातार हो रही जलापूर्ति की समस्या से क्षेत्र के 36 परिवारों में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि नियमित और पर्याप्त पानी नहीं मिलने से उन्हें रोजमर्रा की जरूरतों के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से जल्द स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

वही जब इस माले में कवास जी वार्ड के पार्षद से बात की गई तो यह सिर्फ अपने इलाके में आर.सी.सी. सड़क के ऊपर सड़क बनवाने में लगे हुए है..उनका कहना है कि पानी सप्लाई के लिए कहा है सिर्फ यह कर अपना पल्ला झाड़ ले रहे है। और दोबारा फोन तक उठाने की ज़हमद तक नहीं करते हैं। कवास जी के पार्षद इन दिनों सड़क बनाने वाले ठेकदार के साथ बनी हुई सड़क के ऊपर सड़क बनवा रहे है। जहां सड़कों की मांग है वहां ध्यान की नहीं दे रहे है।

Post a Comment

और नया पुराने