नगर में जाम से नागरिको को निजात दिलाने प्रशासन की क़वायत,दुकानदारो को चेतावनी सड़क में न फैलाएं सामग्री।
Administration's efforts to provide relief to citizens from traffic jams in the city, warning shopkeepers not to spread goods on the road.
See video:-
उमरिया।जिले के नगर परिषद मानपुर के मुख्य मार्ग में लगातार जाम की शिकायतों के बाद प्रशासन हरकत में आया है, SDM मानपुर हरनीत कौर कलसी सहित राजस्व एवं नगर परिषद अमले ने बस स्टैंड सहित मुख्य मार्ग में अतिक्रमण कर दुकान बढ़ाने वाले दुकानदारों से अपील की है की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त बनायें रखने में प्रशासन का सहयोग करें,प्रशासन ने चेतावनी दी है की अगर समय रहते व्यापारियों ने मार्गो से अतिक्रमण नहीं हटाया तो वैधानिक कार्यवाही की जाएगी,
बता दें बीते कई दिनों से मानपुर मुख्यालय में जाम से आवागमन करने वालों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था जिसको लेकर प्रशासन ने कार्यवाही की है।
बस स्टैंड परिसर में वैकल्पिक पार्किंग
प्रशासन ने सड़क से अतिक्रमण हटाने और दुकानदारों को समझाइश दिए जाने के पूर्व राजस्व अधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक कर सड़क में जाम जैसी समस्या से निपटने के लिए कार्ययोजना बनाई और उस पर अमाली जामा पहनाये जाने की पहल की है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें