बांधवगढ़ के कोर जोन से गुजरने वाले राजमार्ग में चार घंटे जाम,भीषण गर्मी में चार घंटे फंसे रहे सैकड़ों वाहन हजारों यात्री।
Four-Hour Traffic Jam on the Highway Passing Through Bandhavgarh's Core Zone; Hundreds of Vehicles and Thousands of Passengers Stranded for Four Hours Amidst Scorching Heat.
See video :-
उमरिया। जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र को चीरकार गुजरने वाले ताला-पनपथा राजमार्ग में रविवार सुबह हाईवा का ब्रेक डाउन होने से जाम लग गया,चार घंटे से ज्यादा जाम लगने से आवागमन कर रहे हजारों यात्री और सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।
लगभग बयालिस डिग्री के तापमान में भीषण गर्मी के कारण यात्रियों का बुरा हाल हो गया जाम में बच्चे बूढ़े और महिलाओं को ज्यादा मशक्कत का सामना करना पड़ा।
जाम के दौरान कई यात्री अपने वाहन से उतरकर सड़क में आ गए और बगल से लगे टाइगर रिज़र्व के जंगल में पेड़ की छाव में चहल-कदमी करने लगे जिससे यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैँ, हालांकि पार्क की टीम मौके पर नहीं पंहुची।
(ब्यूरो riport)

एक टिप्पणी भेजें