चलती कार बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार,ताला अमरपुर मार्ग में बड़ा हादसा।
Moving Car Erupts into a Ball of Fire; Occupants Have a Narrow Escape—Major Accident on the Tala-Amarpur Road.
See video:-
उमरिया जिले के इंदवार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनपथा से लगे मझौली के पास ताला मार्ग पर सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक अज्ञात कार अचानक आग की लपटों में घिर गई। देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी तरह खाक हो गई।बताया जा रहा है कि कार मानपुर से चिल्हारी की ओर जा रही थी।इसी दौरान गाड़ी के आगे से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत वाहन रोककर बोनट खोला, लेकिन तभी आग ने विकराल रूप ले लिया।स्थिति को भांपते हुए कार में सवार दोनों लोग फौरन बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो सका है।अपुष्ट जानकारी के अनुसार जली हुई कार चिल्हारी निवासी किसी वाहन मालिक की बताई जा रही है।फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन अचानक लगी आग ने इलाके में सनसनी जरूर फैला दी है।
अमरपुर से राजर्षि मिश्रा की रिपोर्ट...

एक टिप्पणी भेजें