उपार्जन केन्द्रो का कलेक्टर ने किया औचक निरिक्षण,सहायक प्रबंधक को शोकाज नोटिस।
Collector conducted surprise inspection of procurement centres, show cause notice to assistant manager.
See video:-
जिले की नवागत कलेक्टर श्री मति राखी सहाय ने सोमवार को जिले के उपार्जन केन्द्रो का औचक निरिक्षण किया है और आवश्यक निर्देश दिए हैँ, उपार्जन केन्द्रो में गेंहूँ की खरीदी को लेकर किसानों के साथ आ रही समस्याओ की लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए कलेक्टर ने निरिक्षण की यह कार्यवाही की है,कलेक्टर ने इस बात के पूर्व से ही संकेत दिए थे की फील्ड में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैँ की केंद्रों से आने वाली शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी माह भर के भीतर स्थित सुधारें अन्यथा बड़ी कार्यवाही के लिए तैयार रहें।
इस दौरान अपर कलेक्टर पीके सेनगुप्ता जिला आपूर्ति अधिकारी रोहित सिंह बघेल मौजूद रहे।
सहायक प्रबंधक को सोकाज नोटिस
चँदिया स्थित उपमंडी खरीदी केंद्र में कलेक्टर के निरिक्षण के दौरान व्यापक पैमाने पर लापरवाही और उदासीनता देखने को मिली जिस पर केंद्र के सहायक प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, वहीं वेयर हाउस उमरिया का भी कलेक्टर ने निरिक्षण किया जहाँ आवश्यक निर्देश दिए गए हैँ।
(ब्यूरो रिपोर्ट)


एक टिप्पणी भेजें