Top News

SDM मानपुर की बड़ी कार्यवाही,अवैध पेट्रोलियम के भण्डारण और बिक्री पर छापा,100 लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल जब्त

SDM मानपुर की बड़ी कार्यवाही,अवैध पेट्रोलियम के भण्डारण और बिक्री पर छापा,100 लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल जब्त।



SDM Manpur conducts major raid on illegal petroleum storage and sale, seizes over 100 litres of petrol and diesel

See video:-




उमरिया में अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल की के संग्रहण और बिक्री पर बड़ी कार्यवाही,SDM मानपुर ने ग्राम रक्शा बंद दुकान पर की छापामार कार्यवाही,100 लीटर से अधिक पेट्रोलियम जब्त, कार्यवाही जारी।


उमरिया में SDM मानपुर हरनीत कौर कलसी द्वारा अवैध रूप से पेट्रोल और डीजल की बिक्री की सूचना पर ग्राम रक्सा जनपद पंचायत मानपुर में कार्रवाई की गई,प्राप्त जानकारी के अनुसार, नत्थू लाल जायसवाल के मकान में चोरी-छिपे ईंधन की खपत और बिक्री किए जाने की शिकायत मिली थी,जांच के दौरान पाया गया कि नत्थू लाल के पुत्र अंकुश जायसवाल द्वारा बंद दुकान के माध्यम से गैरकानूनी तरीके से पेट्रोल बेचा जा रहा था,
पूछताछ में अंकुश जायसवाल ने बताया कि डीजल उनके ट्रैक्टर के उपयोग के लिए लाया जाता है,संबंधित ट्रैक्टर का पंजीयन तीरथ जायसवाल के नाम पर दर्ज है।कार्रवाई के दौरान दुकान में केवल पेट्रोल और डीजल ही पाया गया,मौके से 25-25 लीटर की डीजल से भरी 3 केन,60 लीटर की 1 केन,30 लीटर की 1 केन,3 खाली केन,2 कुप्पी पेट्रोल जप्त किया गया।
जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि बंद दुकान के अंदर से ही पेट्रोल-डीजल की अवैध बिक्री की जा रही थी,मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों द्वारा समस्त ईंधन जब्त कर लिया गया तथा विधिवत मौका पंचनामा तैयार किया गया। प्रशासन ने इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Post a Comment

और नया पुराने