एकतरफा प्रेम के चक्कर में ब्लेड से खुद का गला काटकर रची साजिश,पुलिस ने किया पर्दाफाश,
Due to one-sided love, a man hatched a conspiracy to slit his own throat with a blade; police exposed it.
See video:-
उमरिया जिले के इंदवार थाना अंतर्गत अमरपुर चौकी के ग्राम बड़छड़ में ब्लेड से स्वयं को लहूलुहान कर दूसरों को फंसाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है,SDOP पीएल परस्ते ने बताया है की बड़छड़ निवासी अनुज वर्मन उम्र 19 वर्ष का गाँव में किसी में किसी से एकतरफा प्रेम प्रसंग था जिसको लेकर घरवालों को आपत्ति थी और वे उस पर सबंध को समाप्त करने का दबाव बना रहे थे जिसके कारण अनुज ने एक साजिश के तहत ब्लेड से खुद कस गला काटकर प्रेमिका के परिजनों को फंसाने के उद्देश्य से साजिश रची और खुद का गला काटकर दूसरों पर आरोप मढ़ बैठा।
माँ ने किया खुलासा, बयान दर्ज
इस मामले में साजिशकर्ता अनुज वर्मन की माँ सुख्खीबाई बर्मन ने ही सारे राज खोल दिए और बताया की उसका पुत्र अनुज बर्मन गाँव की एक लड़की से एकतरफा प्रेम करता था। समझाने के बावजूद वह शादी की जिद करता था और पहले भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका था घटना दिन अनुज ने फिर शादी की जिद की, डांटने पर गुस्से में घर से निकलकर खेत गया और ब्लेड से स्वयं अपने गले पर वार कर लिया, पुलिस से पूछताछ में अनुज की माँ ने यह बयान दर्ज कराएं हैँ।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें