मुकुंदपुर टाइगर सफारी भेजे गए छः माह के बाघ शावक की उपचार के दौरान मौत,नहीं थम रहा बाघों की मौत का सिलसिला।
A six-month-old tiger cub sent to Mukundpur Tiger Safari died during treatment. The series of tiger deaths continues.
उमरिया। जिले के विश्वाप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर
रिज़र्व से उपचार के लिए मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी भेजे गए छः माह के बाघ शावक की 21अप्रैल को उपचार के दौरान मौत हो गई, पार्क प्रबंधन ने बताया है की 19 अप्रैल को बाघ शावक बांधवगढ़ के ताला परिक्षेत्र अंतर्गत भद्रशिला के समीप घायल मिला था जिसे गहन उपचार के लिए मुकुंदपुर भेजा गया था जहाँ उसकी मौत हो गई है लिए
बांधवगढ़ टाइगर रिसेर्व में बाघों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है टाइगर रिज़र्व एवं समीपी सामान्य वन मण्डल को मिलाकर बाघ प्रजाति की यह आठवीं असमय मौत हुई है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें