Top News

जनगणना के लिए प्रगणको और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण पूरा,एक मई से होंगी घरों की गणना।

जनगणना के लिए प्रगणको और सुपरवाइजर का प्रशिक्षण पूरा,एक मई से होंगी घरों की गणना।



Training of enumerators and supervisors for census completed, house counting will start from May 1.

उमरिया। जिले में भारत की जनगणना 2027 को लेकर शहरी एवं ग्रामीण जनगणना के लिए शहरी एवं ग्रामीण प्रगणको एवं सुपरवाइजरों के प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है अपर कलेक्टर पीके सेनगुप्ता ने बताया है की जिले भर के 233 सुपरवाइजर और प्रगणको को तीन तीन दिवस का अलग अलग चरणों में प्रशिक्षण प्रदान किया गया है ग्रामीण क्षेत्र की जनगणना के लिए तहसीलवार एवं शहरी के लिए मास्टर ट्रेनरों के द्वारा नगरीय निकायों में दो दिवसीय सैद्धांतिक एवं एक दिवसीय फील्ड में प्रेक्टिकल प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
नोडल अधिकारी प्रत्युश श्रीवास्तव ने बताया है की आगामी एक मई से जनगनना के प्रथम चरण में प्रगणक एवं सुपरवाइजर अपने अपने निर्धारित क्षेत्र में जाकर घरों को सुचिबद्ध करेंगे जिसके आधार पर आगामी चरणों में जनगणना सम्पन्न कराई जाएगी।

स्वागणना की अपील
नोडल अधिकारी ने बताया है जनगणना निदेशालय के द्वारा डिजिटलाइज जनगणना के तहत नगरीकों के लिए स्वगणना करने की भी सुविधा प्रदान की है, जनगणना की वेवसाइट se.Census.gov.in में जाकर स्वयं की गणना दर्ज कर सकते हैँ, उन्होंने जिले वासियों se अपील की है की ज्यादा से ज्यादा लोग इस सुविधा का लाभ उठाकर भारत की जनगणना में अपना योगदान कर सकते हैँ।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने