कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के विरोध के कारण गिरा नारी वंदन बिल।भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए आरोप।
The Nari Vandan Bill was dropped due to opposition from opposition parties, including the Congress. The BJP's state spokesperson held a press conference and made the allegations.
See video :
उमरिया। जिला मुख्यालय में रविवार को जिला भाजपा के नेतृत्व में प्रेस वार्ता का अयोजन किया गया जिसको प्रदेश मीडिया प्रभारी वीणा अहुलवालिया ने सम्बोधित किया इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, उपाध्यक्ष सुमित गौतम, मीडिया प्रभारी कौशल विश्ववकर्मा महिला मोर्चा की महामंत्री नम्रता यादव सहित पार्टी के अन्य नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बताया है की देश लोकसभा में केंद्र सरकार द्वारा महिला शसक्तिकरण एवं सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में नारी वंदन अधिनियम बिल 2026 पेश किया गया था जो विपक्षी दलों के विरोध के कारण गिर गया देश की महिलाओं के हाथ में सत्ता की भागदारी को रोकने के लिए कांग्रेस तृणमूल कांग्रेस डीएमके एवं समाजवादी पार्टी ने रोड़े खड़े किये।
वीणा अहुलवालिया ने बताया की कांग्रेस के द्वारा लगातार महिला विरोधी कृत्य किये जाते रहे हैँ इसी कड़ी में महिला बिल का भी विरोध कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा किया गया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें