टाइगर रिज़र्व की सुरक्षा में बड़ी सेंधमारी, ताला गेट से बिना अनुमती के घुसी निजी इनोवा कार, वन रक्षक निलंबित।
Major breach in the security of Tiger Reserve, private Innova car entered through the locked gate without permission, forest guard suspended.
See video :-
बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व की सुरक्षा में बड़ी सेंधमारी,मुख्य प्रवेश द्वार ताला से ही बिना अनुमती के पर्यटको ने घुसेड़ दिया इनोवा वाहन,हरकत में आये प्रबंधन ने गेट प्रभारी वन रक्षक को किया निलंबित।
उमरिया के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व में सुरक्षा को लेकर बड़ी सेंधमारी सामने आई है लिए,सोमवार की शाम इनोवा कार MP 04 BC #### में सवार तीन पर्यटक टाइगर रिज़र्व के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले ताला गेट से बिना अनुमती के बीट गॉर्ड की मौजूदगी में प्रवेश कर गए जबकि टाइगर रिज़र्व के कोर क्षेत्र में पर्यटक ज़िपसी (zipsy) के अलावा कोई अन्य वाहन की अनुमती नहीं है,इनोवा वाहन जैसे ही पार्क के कोर क्षेत्र में भ्रमण करने लगा वैसे ही वहां पहले से मौजूद पर्यटक जिपसी वाले हैरान हो गए और प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई जिसके बाद इनोवा वाहन को बाहर निकला गया पार्क प्रबंधन ने ताला गेट के प्रभारी वन रक्षक को निलंबित कर दिया है और घटना की जाँच की जा रही है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें