सामूहिक दुष्कर्म के चार आरोपी समेत एक अपचारी बालक गिरफ्तार,कोतवाली थाना पुलिस की कार्यवाही।
Four accused of gang rape and one juvenile boy arrested
उमरिया।सामूहिक दुष्कर्म के एक जघन्य वारदात में शामिल एक अपचारी बालक सहित चार आरोपियों को कोतवाली थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है,घटना के मुताबिक शनिवार को थाना कोतवाली अंतर्गत युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसे जघन्य अपराध की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली उमरिया में धारा 115(2), 70(1), 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, बीते 29 मार्च को हुई घटना में पीड़िता के साथ एक अपचारी बालक सहित चार आरोपियों के द्वारा गलत कार्य एवं उसके साथी के साथ मारपीट की बात सामने आई,
मामले की गंभीरता को देखते हुये एसडीओपी उमरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा साक्ष्यो के आधार पर प्रकरण में शामिल कुल 5 आरोपियों की पहचान की गई,प्रकरण कायमी के 24 घंटे के अंदर घटना में शामिल 04 आरोपियों को गिरफ्तार एवं 01 विधि विरूद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया,प्रकरण मे अग्रिम अनुंसधान जारी है जिसके माध्यम से आरोपियों के विरुद्ध विधिसम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी,संपूर्ण कार्यवाही एसडीओपी उमरिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली एवं उनकी थाना टीम की सराहनीय भूमिका रही है ।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें