Top News

पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय सैद्धांतिक और व्याहारिक प्रशिक्षण संपन्न।

पहली बार हो रही डिजिटल जनगणना के लिए फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय सैद्धांतिक और व्याहारिक प्रशिक्षण संपन्न।

The three-day theoretical and practical training for field staff for the first-ever digital census has concluded.




उमरिया में घर घर जाकर जनगणना 2026 के लिए फील्ड ट्रेनर ने किया जनगणना का अभ्यास,तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण का हुआ समापन,फील्ड ट्रेनर अब सुपरवाइजर और प्रगणकों को देगा प्रशिक्षण।

See video :-




उमरिया। जिले में अखिल भारतीय जनगणन 2026 की तैयारियों को लेकर जिला पंचायत सभागार में मास्टर ट्रेनरों द्वारा 28 फील्ड ट्रेनर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया दो दिवसीय सैद्धांतिक प्रशिक्षण के बाद बुधवार को तीसरे दिन फील्ड ट्रेनर ग्राम पंचायत भरौला पहुंचे जहां सात सात की संख्या में फील्ड ट्रेनर के अलग अलग चार ग्रुप ने 10 -10 घरों में जाकर जनगणना कार्य का अभ्यास किया,इस दौरान पेपर वर्क से लेकर डिजिटल माध्यमों में गणना की फीडिंग एवं नागरिकों से पूछे जाने प्रश्नों का व्यावहारिक अभ्यास किया गया,बता दें जनगणना प्रशिक्षण का कार्य 28 मार्च से शुरू किया गया जिसमे पहले दिन जनगणन का इतिहास,आवश्यकता और महत्व की जानकारी दी गई,दूसरे दिन जनगणना कार्य के दौरान पूछे जाने प्रश्नों और तीसरे दिन फील्ड स्टाफ को गांव ले जाकर सीधे जनगणना का अभ्यास कराया गया,जिले के अपर कलेक्टर ने बताया है कि तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्य आगामी 1 मई से शुरू होने वाली जनगणना के तहत घरों की सूची और नागरिकों की गिनती और डिजिटलाइजेशन में बहुत कारगर साबित होगा।
फील्ड स्टाफ के इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजन में अपर कलेक्टर पीके सेनगुप्ता,जनगणना निदेशालय भोपाल से उमरिया जिले के प्रभारी अजय सिंह राजावत,मास्टर ट्रेनर सुशील मिश्रा एवं संजय पांडेय मौजूद रहे।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने