Top News

भविष्य से मिलने स्कूल पहुंचे कलेक्टर,कैरियर विकल्पों की दी जानकारी।

भविष्य से मिलने स्कूल पहुंचे कलेक्टर,कैरियर विकल्पों की दी जानकारी।

Collector reached the school to meet the future and gave information about career options.




उमरिया।जिले के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन शनिवार को स्कूल चलें अभियान के तहत चलाए जा रहे भविष्य से भेंट कार्यक्रम के तहत शासकीय सज्जन उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे और छात्रों से संवाद कर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की इस दौरान कलेक्टर ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं,विद्यार्थी अपने अपने लक्ष्यों का निर्धारण करते हुए अभी से लक्ष्य कि प्राप्ति के लिए प्रयास करेंगे तो निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी,शिक्षा विकास के व्दार खोलती है,शिक्षा सभ्य समाज का आधार है,उपलब्ध विषय के अध्यन उपरांत विषय के अर्जित की जाने वाली जॉब, कार्यक्षेत्र की वास्तविकता के साथ अपने आप को जोड़ें,अपने लिए उपयुक्त और व्यावहारिक करियर विकल्पों का मूल्यांकन करें,सही कैरियर और अपना जीवन के लक्ष्य प्राप्त करने की योजना बनाये और सोच समझ कर विषय का चुनाव करे,

See video :-




इस दौरान कई छात्रों ने कलेक्टर से कैरियर गाइडेंस संबंधी सवाल पूछे जिस पर कलेक्टर ने जवाब देते हुए कहा जिस विद्यार्थी कि जिस विषय पर रूचि है उसी के अनुरूप अपनी तैयारी करें,कैरियर का चुनाव करते हुए अपनी रूचि,अपने कैरियर के विकल्प, अपने लक्ष्यों को प्राप्त करनें की योजना बनाएं। उन्होने कहा कि अपनी रूचि को पहचाने के अपने बारे मे जानना कैरियर निर्णय लेने की महत्वपूर्ण नींव है,कलेक्टर ने कहा है कि कक्षा 12वीं उपरांत विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए इंजीनियरिंग,रक्षा सेवाएं, आर्किटेक्चर,डेटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और एथिकल हैकिंग जैसे क्षेत्र उपलब्ध हैं,वहीं वाणिज्य संकाय के छात्र चार्टर्ड अकाउंटेंसी, प्रबंधन, कंपनी सेक्रेटरी, बैंकिंग-फाइनेंस और डिजिटल मार्केटिंग में करियर बना सकते हैं। 



कला संकाय के विद्यार्थियों के लिए सिविल सेवा, शिक्षण, मनोविज्ञान, कानून, डिजाइनिंग और जनसंचार जैसे विकल्प मौजूद हैं,वोकेशनल कोर्स अंतर्गत तकनीकी कौशल हासिल करके शीघ्र रोजगार पाने के लिए एक बेहतरीन कैरियर विकल्प है । यह 6 महीने से 2 साल का कम खर्चीला कोर्स हैजो छात्र 10 वीं 12 वीं के बाद इलेक्ट्रिशियन,फिटर,वेल्डर,जैसे ट्रेडस में व्यवहारिक प्रशिक्षण देकर सरकारी क्षेत्रों जैसे रेल्वे और निजी क्षेत्रो में नौकरियां सुनिश्चित करता है,पीएम विश्वकर्मा योजना में शासन व्दारा 18 विभिन्न रोजगार परक ट्रेड्स का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।विद्यार्थी पढाई के साथ वोकेशनल कोर्स भी कर सकते हैं,कलेक्टर ने विद्यार्थियों को खेल,संगीत,नृत्य व फोटोग्राफी जैसे गैर-पारंपरिक क्षेत्रों में भी करियर बनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी रुचि और प्रतिभा के अनुरूप इन क्षेत्रों में भी उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं और इन्हें गंभीरता से करियर विकल्प के रूप में अपनाना चाहिए।उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य,सही मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रयास से बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है इसलिए सभी बच्चे अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करें और सफल हों।
आयोजन को भाजपा के वरिष्ठ नेता धनुषधारी सिंह एवं सेवा निवृत्त शिक्षक ने भी संबोधित किया ।
(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने