Top News

नाले में मिला एक दिन से लापता महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस।

नाले में मिला एक दिन से लापता महिला का शव,जांच में जुटी पुलिस।

Body of a woman missing for a day found in a drain, police engaged in investigation.



पाली के गंजरा नाले में मिला महिला शव,बीती रात से थी लापता,चक्कर आने की बीमारी से मौत की संभावना,जांच में जुटी पुलिस,देववती बसोर उम्र 40 वर्ष निवासी झिरिया मोहल्ला,पाली के रूप में हुई शिनाख्त।

See video:-



उमरिया।जिले के बिरसिंहपुर पाली थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई, जब गंजरा नाला में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।
मृतका की पहचान देवरति बसोर उम्र 40 वर्ष पति रामचरण बसोर, निवासी झिरिया मोहल्ला बिरसिंहपुर पाली के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि महिला बीते दिन से घर से बाहर थी और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान आज सुबह गंजारा नाला में शव मिलने की खबर सामने आई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही बिरसिंहपुर पाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में किसी तरह के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं, जिससे मामला संदिग्ध जरूर है लेकिन स्पष्ट नहीं हो सका है।
प्रभारी थाना प्रभारी विजय सेन ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका को एपिलेप्सी की बीमारी थी। घटना स्थल के पास एक मंदिर भी स्थित है, जहां बीते दिन भंडारे का आयोजन चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि महिला वहां गई होगी और किसी समय नाले के पास पहुंच गई होगी, जहां चक्कर आने के कारण(एपिलेप्सी) पड़ने से वह पानी में गिर गई होगी।
हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
इस घटना के बाद इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। वहीं पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि ऐसे मामलों में सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत प्रशासन को दें।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने