Top News

किडनैपिंग की रील बनाने का झांसा,हाथ पैर मुंह बांधने के बाद उतारा मौत के घाट, दो अपचारी बालक अभिरक्षा में

किडनैपिंग की रील बनाने का झांसा,हाथ पैर मुंह बांधने के बाद उतारा मौत के घाट, दो अपचारी बालक अभिरक्षा में।



On the pretext of making a kidnapping reel, he was killed after tying his hands, legs and mouth, two juvenile boys are in custody.

See video:-


उमरिया में इंस्टाग्राम में किडनैपिंग की रील बनाने झांसा देकर अपचारी बालक ने नाबालिक को उतारा मौत के घाट, प्रेमिका से बातचीत को लेकर हुआ था विवाद, मानपुर थाना अंतर्गत नगर का मामला।


उमरिया में नाबालिक युवक के द्वारा सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है,मानपुर निवासी पीडी प्रभाकर ने 16 मई को अपने नाबालिक भतीजे के गुमशुदा होने की शिकायत मानपुर थाने में दर्ज कराई जिसके बाद 17 मई को मानपुर से लगे सागौन के जंगल में गुमशुदा नाबालिक का शव मिला जिसे किसी धारदार हथियार से मारकर जंगल में फेंका गया था, पुलिस ने हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की जिसके बाद को जाँच में रोंगटे खड़े कर देने वाला सच सामने आया, दरअसल मृतक नाबालिक अपने हत्या की वारदात में शामिल अपचारी बालक दोनों दोस्त थे अपचारी बालक की गर्लफ्रेंड प्रेमिका से मृतक नाबालिक ने इंस्टाग्राम में चैट शुरू कर दी थी जिसकी जानकारी के बाद अपचारी बालक ने अपने अन्य नाबालिक दोस्त के साथ मिलकर योजना बनाई और मृतक नाबालिक को इंस्टाग्राम में किडनैपिंग की रील बनाने का झांसा देकर जंगल में ले गया और हाथ एवं मुंह में कपड़ा एवं टेप बांधकर चाकूओं से वारकर उसकी हत्या कर दी और शव को जंगल में ही छोड़ आया।
मानपुर थाने की पुलिस ने इस मामले में दो अपचारी बालकों समेत हत्या में प्रयुक्त चाकू एवं मोबाइल की जब्ती की है दोनों आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)



Post a Comment

और नया पुराने