Top News

उमरिया में मां की ममता और साहस की भावुक कर देने वाली घटना,बेटे को बचाने कुएं में कूदी मां, नहीं बच सकी 9 वर्षीय मासूम की जान

उमरिया में मां की ममता और साहस की भावुक कर देने वाली घटना,बेटे को बचाने कुएं में कूदी मां, नहीं बच सकी 9 वर्षीय मासूम की जान



A heart-wrenching incident of maternal love and courage in Umaria: a mother jumped into a well to save her son, but the 9-year-old child could not be saved.

See Video :-

उमरिया। जिले के ग्राम किरणताल में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। साइकिल चलाते समय कुएं में गिरे 9 वर्षीय मासूम बेटे को बचाने के लिए मां ने भी कुएं में छलांग लगा दी। मां ने अपने बेटे को बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। इस हादसे में मासूम की जान नहीं बच सकी। जिला अस्पताल में बेटे की मौत के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम ग्राम किरणताल निवासी उमेश पाल (9 वर्ष) अपने घर के समीप साइकिल चला रहा था। इसी दौरान अचानक वह पास स्थित कुएं में गिर गया। बेटे को कुएं में गिरता देख मां अनीता पाल ने एक पल की भी देरी नहीं की और उसे बचाने के लिए स्वयं कुएं में छलांग लगा दी।
बताया जा रहा है कि कुएं में गिरने के दौरान साइकिल भी बच्चे के ऊपर गिर गई, जिससे वह गहरे पानी में डूब गया। मां ने काफी प्रयास किया, लेकिन अंधेरे और गहरे पानी के कारण वह बेटे को तलाश नहीं सकी। इस बीच घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने प्रयास कर पहले मां को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर बच्चे को कुएं से बाहर निकाला।
परिजन तत्काल बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में मातम छा गया। अस्पताल में मां अनीता पाल का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। अपने बच्चे को बचाने के लिए मां द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में छलांग लगाने का यह साहस मां की ममता और अपने बच्चे के प्रति उसके प्रेम को बयां करता है।
एक मां ने अपने बच्चे को बचाने के लिए पूरी ताकत लगा दी, लेकिन दुर्भाग्यवश मासूम की जान नहीं बच सकी।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने