Top News

कटनी के लखेरा की बदलेगी तस्वीर! बारडोली कॉलेज के पास नया प्रोजेक्ट, कलेक्ट्रेट और साउथ स्टेशन तक पहुंचना होगा आसान।

 

कटनी के लखेरा क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए जल्द ही बड़ी खुशखबरी सामने आने वाली है। बारडोली कॉलेज के बाजू से जो लखेरा इलाका कहलाता है उस स्थान पर रहने वालो को एक नया प्रोजेक्ट बहुत जल्द शुरू होने जा रहा है, जिसके शुरुआत से लेकर पूरा होने के बाद न सिर्फ इस इलाके की तस्वीर बदलेगी, बल्कि स्थानीय रहवासियों को आवागमन की बड़ी सुविधा भी मिलेगी। अब लोगों को संकरी गलियों और लंबे रास्तों की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।

दरअसल, इस नए प्रोजेक्ट के शुरू होने से लखेरा क्षेत्र इस बारडोली कॉलेज से लगे इलाके के रहवासियों को शहर के प्रमुख स्थानों तक पहुंचने के लिए बेहतर और चौड़े रास्ते उपलब्ध हो सकेंगे। यहां से बीएसएनएल ऑफिस होते हुए सीधे कलेक्ट्रेट तक पहुंचने का रास्ता आसान होगा, वहीं साउथ स्टेशन की ओर जाने के लिए भी सुगम मार्ग उपलब्ध होने की संभावना है।

इस प्रोजेक्ट से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ ही स्थानीय लोगों के आवागमन में समय की बचत होगी। अब लोगों की नजरें इस प्रोजेक्ट के शुरू होने और जमीन पर काम दिखाई देने का इंतजार कर रही हैं।

Post a Comment

और नया पुराने