Top News

उमरिया में वन विकास निगम में हटाया जिला मुख्यालय में अतिक्रमण, पांच हेक्टेयर वन भूमि कराई गई खाली।

उमरिया में वन विकास निगम में हटाया जिला मुख्यालय में अतिक्रमण,

पांच हेक्टेयर वन भूमि कराई गई खाली।



Encroachment removed from Forest Development Corporation land at the district headquarters; five hectares of forest land cleared.

SEE VIDEO :-




उमरिया में वन विभाग ने रिहायाशी इलाके से हटाया पांच हेक्टेयर का अतिक्रमण,मुख्यालय स्थित रानी दुर्गावती चौक से कलेक्टर ऑफिस तक मुख्य मार्ग के किनारे वर्षो से वन भूमि में किया गया था अतिक्रमण, गुमटी ठेला वाले प्रभावित।

जिला मुख्यालय उमरिया में गुरुवार को वन विभाग ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है रानी दुर्गावती चौक से लेकर कलेक्टर ऑफिस के बीच लगभग पांच हेक्टेयर की भूमि का उपयोग व्यवसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था जिसमे ठेले गुमटी वाले भी शामिल थे,वन विभाग ने पूर्व में अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया था लेकिन जब अतिक्रमण स्वयं से नहीं हटाया गया तो विभाग ने दल बल के साथ मौके पर दबिश दी लगभग सैकड़ो की संख्या में वन कर्मी एवं अधिकारी मौके पर पंहुचे और जेसीबी से अतिक्रमण हटाया गया।
डिप्टी DM वन विकास निगम सुचिता मेश्राम ने बताया है की लगभग पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

Post a Comment

और नया पुराने