Top News

जंगल में पेड़ से बंधा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, शरीर में गंभीर चोट के निशान।

जंगल में पेड़ से बंधा मिला युवक का शव,
हत्या की आशंका,
शरीर में गंभीर चोट के निशान।



Body of a young man found tied to a tree in the forest; suspected murder; severe injury marks on the body.

उमरिया में जंगल में पेड़ से बंधा मिला अज्ञात युवक का शव,हाथ-पैर रस्सी से बंधे मिलने से सनसनी चँदिया थाना क्षेत्र के ग्राम धौरखोह से लगे जंगल का मामला।

See video :-



उमरिया जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जंगल में एक अज्ञात युवक का शव पेड़ से बंधा हुआ मिला है युवक के दोनों हाथ-पैर रस्सी से पेड़ से बंधे हुए थे घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अपराध कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह पूरा मामला उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र का है। जहां देर रात धौरखोह के जंगल में एक युवक का शव पेड़ से बंधा हुआ मिला। युवक के दोनों हाथ और पैर रस्सी से पेड़ से बंधे मिले हैं,शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई,मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की,पुलिस ने मामले में अपराध कायम कर लिया है फिलहाल मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है,पुलिस युवक की पहचान करने के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसे पेड़ से बांधने के पीछे क्या वजह है।
(ब्यूरो रिपोर्ट)


Post a Comment

और नया पुराने