भीषण सड़क हादसे में दो नवयुवको की मौत,दोपहिया वाहन और कार की आमने सामने हुई टक्कर।
Two young men died in a horrific road accident, a head-on collision between a two-wheeler and a car between Tala Sarmania.
उमरिया जिला मुख्यालय से होकर मानपुर जाने वाले राजमार्ग में सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है जिसमे बाइक सवार दो युवको की मौत हो गई है, सरमनिया मोड़ के समीप बाइक और कार तेज गति से आमने सामने टकरा गई जिसके कारण बाइक सवार उछलकर दूर जा गिरे बाइक सवार हैदर खान की मौके पर मौत हो गई है वहीं अनिल रजक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसको नजादीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर ले जाया गया जहाँ उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया,
परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी समय पर एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई, जिससे उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और परिजनों के सामने ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
(ब्यूरो रिपोर्ट)

एक टिप्पणी भेजें